SPV

युवक के सिर में बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर,जान से मारने की कई बार तहरीर थाने में दे चुका है पीड़ित

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार दिया । जिससे वह गम्भीर रूप से वह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। जहा से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल का नाम यथार्थ विक्रम सिंह 25 पुत्र स्व कामख्या नारायण सिंह है।

मिली जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती निवासी यथार्थ विक्रम सिंह पुत्र स्व कामख्या नारायण सिंह से अपने पाटीदार नागेश्वर सिंह से करीब छह माह से जमीन व ईंट भट्ठे का विवाद चल रहा था। यह मामला थाने से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक पहुँच गया। लेकिन इसका समाधान नहीं निकल सका। मृतक के चचेरे भाई की माने तो दुबहर थाने पर कई बार जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी जा चुकी है। लेकिन दुबहर थानाध्यक्ष हर बार समझौता कराकर भेज दे रहे थे। इसके बाद हम विक्रम की माँ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत किया है। बुधवार की शाम करीब आठ बजे उसी मामले को लेकर दरवाजे पर अजय सिंह पुत्र नागेश्वर सिंह व उसके भाई सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह समेत सात-आठ लोग समूह में आए विक्रम व उसकी माँ से मारपीट करने लगे। इसी बीच इन लोगों ने विक्रम के सिर में गोली मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया कि जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ डीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत नाजुक है। इसलिए वाराणसी रेफर किया गया है।
इस मामले में एसपी एस आनंद ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version