SPV

मातृशक्तियों के लिए प्रेरक व्यक्तित्व हैं डा .पूजा निगम

व्यक्तित्व विकास के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देती हैं डा पूजा

सौहार्द शिरोमणि संत श्री डा सौरभ के विचारों को जन जन फैलाने का कर रही है सराहनीय पहल

मुंबई

उतारो मुझे जिस क्षेत्र में
सर्वश्रेष्ठ कर दिखाउंगी,
औरों से अलग हूं दिखने में
कुछ अलग कर के ही जाउंगी।
चाह नहीं है एक अलग नाम की
इसी को महान बनाउंगी,
नारी हूं मैं इस युग की
नारी की अलग पहचान बनाउंगी।
इसी पक्तियों को चरितार्थ कर रही है बैंगलोर की रहने वाली डा पूजा शैलेंद्र निगम। डा पूजा शैलेंद्र निगम अपने जज्बे के बदौलत जहां मिसेज इंडिया का खिताब जीता था वही इस वर्ष का मिस एशिया यूनिवर्स का भी खिताब अपने नाम किया जिसकी काफी प्रसंशा हो रही है।पूजा फिल्मी लाइम लाइट एवम मॉडलिंग , फैशन डिजाइनिंग के साथ समाज सेवा भी करने में पूर्णतः रुचि रखती है।पूजा महिलाओ के लिए निःशुल्क व्यक्तित्व विकास का ऑनलाइन प्रशिक्षण देती है।इस भौतिकता के दौर में भी डा पूजा मिशाल है जो बिना किसी शुल्क के महिलाओ को मार्गदर्शित कर रही है। डा पूजा निगम के पति ई.शैलेंद्र निगम का उनके सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के कारण पूजा का भी हौसला बढ़ा हुआ है।पूजा को उनके समाजिक कार्यों के लिए काफी सम्मान मिल चुके है।पूजा निगम विश्व में धार्मिक सौहार्द की अलख जगाने वाली संस्था धरा धाम इंटरनेशनल की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर है।सौहार्द शिरोमणि संत श्री डा सौरभ जी के विचारों से जुड़कर उनके विचारों को फैला रही है।
पूजा की जल्द ही एक सामाजिक फिल्म परदे पर आने वाली है जो समाज में फैले कुरीतियों के उन्मूलन में सहायक सिद्ध होगा।
पूजा ने बताया कि जल्द ही धरा धाम गीता फाउंडेशन के बैनर तले महिलाओ सांस्कृतिक एवम आर्थिक उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाएगी। डा .पूजा ने कहा कि
महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता! देश में महिलाओं का सशक्तिकरण होना आज की महती आवश्यकता है। महिला सशक्तिकरण यानी महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना। भारत में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला व संस्कृति, सेवा क्षेत्रों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भागीदारी करती हैं।

Exit mobile version