SPV

बीते रात आई तेज हवा ने किया किसानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद

बबलू सिंह
स्वतंत्र पत्रकार विजन

जनपद कुशीनगर यूपी के कुशीनगर में बीती रात आंधी और बारिश के पानी ने किसानों की फसलों पर भारी नुकसान पहुंचाया है। संडे की रात हुई तेज आंधी और बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल को बर्बाद कर दिया। जिले में किसानों ने बताया कि बेमौसम हुई बारिश से फसलों को फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है। इसमें सब्जी की फसलों की बोआई के बाद खेतों में पानी भरने से उनको काफी नुकसान पहुंचा हैं। इसके अलावा खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल बड़े पैमाने पर धान भीगने और गिरने से खराब हो गया है।इसमें जिन किसान भाइयों की फसलें कटाई के बाद खेतों में पड़ी थी उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है।

Exit mobile version