SPV

खलीलाबाद सदर विधायक जिला देवरिया के शोक सभा में सम्मिलित होकर मृत परिवार को श्रद्धांजलि दी

कमलेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

संत कबीर नगर — सदर विधायक अंकुर राज तिवारी देवरिया जिले के फतेहपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय श्री सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी स्वर्गीय किरन दुबे, उनकी पुत्री स्वर्गीय सलोनी दुबे ,स्वर्गीय स्वेजल दुबे एवं उनके पुत्र स्वर्गीय दीपेश दुबे की निर्मम हत्या के विरोध में देवरिया स्थित अक्षय वाटिका में आयोजित शोक सभा में सम्मिलित होकर मृत परिवार को श्रद्धांजलि दी, तथा पीड़ित परिवार के देवेश दुबे जी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी,।
इस अवसर पर देवरिया सदर विधायक माननीय श्री शलभ मणि त्रिपाठी जी , माननीय विधायक जय प्रकाश निषाद जी, विधान परिषद सदस्य माननीय रतन पाल सिंह जी, संत आनंद स्वरूप महाराज जी, पूर्व विधायक संजीत शुक्ला जी ,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी जी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी नेता शशांक मणि त्रिपाठी जी एवं अन्य महानुभाव भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version