SPV

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर नौली ग्राम प्रधान ने किया नमन

रिपोर्ट

शशिकान्त जायसवाल स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर। 2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती संयुक्त रूप से मनाई जाती है। इसी क्रम में गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के नौली ग्राम पंचायत भवन में आज कुशलपाल श्रोतशाला में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण के उपरांत पुष्पार्चन के माध्यम से नमन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमशेद राईनी ने कहा कि महात्मा गांधी का सिखाया अहिंसा का सबक ऐसा है जिससे स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से आजादी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया। बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनके अहिंसा की नीति को सराहा गया। जिसका परिणाम है कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी के जन्म जयंती को 17 वें अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मना रहा है। दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला गांधी के अहिंसा को ही अपना कर रंगभेद के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाने में सफल रहे। वहीं उन्होंने कहा कि देश को हरित क्रांति के पथ पर ले जाने में लाल बहादुर शास्त्री का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत को प्रगति पर ले जाने का काम किया था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शमीमा बेगम व प्रधान प्रतिनिधि जमशेद राईनी, प्रेम शंकर गुप्ता, पंचायत सहायक दीपक कुशवाहा और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version