SPV

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुस्लिम बन्धुओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया, बारावफात ईद- उल- मिलाद -उन नबी का त्योहार

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

दुबहड़, बलिया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बरावफात ईद- मिलाद -उन -नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर मस्जिदों में इबादत करने के बाद सुबह नहा धोकर मोहम्मद साहब की शान में नज्म पढ़े। पुनः मस्जिदों में फजर की नमाज अदा कर फातिमा खानी करके जूलूस के लिए प्रस्थान किया। घोड़हरा में जुलूस मदरसा रिजविया शमशुल उलुम से प्रारम्भ होकर गांव के बीच बाजार से भ्रमण करते हुए घोड़हरा ढाले से वापस आ कर जामा मस्जिद एवं बिलाल मस्जिद पर समाप्त हुई। वहीं शिवपुर दीयर नई बस्ती ( बेयासी) में मुस्लिम बन्धुओं ने पूरे जोश- खरोस के साथ जुलूस निकाला। जुलूस बेयासी गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मस्जिद पर आ कर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल लोगों में मुख्य रूप से रियाज अहमद, वकील अंसारी, एहसान अंसारी, अबुल हसन, अशरफ अली, प्रधान धर्मेंद्र यादव (भूवर) पवन गुप्ता, मन्नू जी सिंह, शैलेन्द्र चौबे, धर्मदेव यादव, मुराद अंसारी, मंजूर आलम आदि लोग रहें।

Exit mobile version