SPV

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिस्टाचार भेंट करते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामाशंकर यादव उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जननायक सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर , पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी और कहा आपके कुशल नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में यादव महासभा मजबूत हो रही है आप सभी बधाई के पात्र है यह जानकारी सुजीत यादव जिलाध्यक्ष गाजीपुर यादव महासभा ने दी प्रदेशाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने बताया कि यादव समाज से देश के विभिन्न राज्यो में अब तक 10 मुख्यमंत्री रह कर कुशल नेतृत्व कर के प्रदेश देश मे एक अलख जगाया दर्जनों केंद्र सरकार में मंत्री से लेकर राज्यपाल भी रहे है इस समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है यह एक ऐसा समाज है जो अन्य समाज के लोगो मे भी समावेश होकर सबकी हित की बात करता है कप्तान सिंह यादव ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री दिल्ली ब्रम्हा प्रकाश यादव दूसरे मुख्यमंत्री हरियाणा राव वीरेंद्र सिंह तीसरे मुख्यमंत्री बिहार बी. पी . मण्डल चौथे मुख्यमंत्री बिहार दरोगा प्रसाद राय पांचवे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश राम नरेश यादव छठवें मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव सातवें मुख्यमंत्री बिहार लालू प्रसाद यादव आठवें मुख्यमंत्री बिहार राबड़ी देवी नौवें मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर दसवें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यादव समाज से बने इन सबसे हम सबको प्रेरणा लेकर अपने गांव जिले प्रदेश और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करें गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव इन सभी यादव समाज के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने यादव सभा के प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष को मोटिवेट करते रहते है।

Exit mobile version