SPV

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव का प्रथम आगमन पर सुखपुरा में गाजे बाजे के साथभाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

सुखपुरा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव के जनपद में प्रथम आगमन पर सुखपुरा में गाजे बाजे के साथभाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।शहीद स्मारक के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही भाजपा कारायकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय यादव,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह,पूर्व मंत्री द्वय आनंद स्वरूप शुक्ला व उपेन्द्र तिवारी को एकावन किलो का माला पहना कर स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में किए गए स्वागत के साथ नारेबाजी भी किया गया।इस मौके पर प्रतुल ओझा, सत्येन्द्र सिंह, नितेश सिंह,जवाहर चौहान,विनोद सिंह,राकेश गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता,अंजय गुप्ता,विनोद सिंह आदि लोग रहे।

Exit mobile version