SPV

पढुआ पुलिस ने 9 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

*थानाध्यक्ष हनुमन्त तिवारी के नेतृत्व में पढुआ पुलिस का अपराध विरोधी अभियान लगातार जारी

विमल मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखीमपुर खीरी।
पढुआ पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी निघासन राजेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष पढुआ हनुमन्त लाल तिवारी के कुशल नेतृत्व में पढुआ पुलिस बल द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण रामनरेश पुत्र चुन्नीलाल, राकेश पुत्र चुन्नीलाल,संतोष राज पुत्र चुन्नीलाल निवासीगण ग्राम पसियनपुरवा,रमाकांत पुत्र दयाराम निवासी ग्राम चन्दैयापुर थाना पढुआ,अभिषेक पुत्र सुरेन्द्र प्रताप निवासी सेमरा थाना पढुआ,अश्वनी पुत्र अकबार निवासी मोहनपुरवा मजरा दरेरी थाना पढुआ,कमलेश कुमार पुत्र तौले निवासी बेलवापुरवा,शत्रोहन पुत्र चन्द्रिका निवासी दरेरी पुरवा मजरा दरेरी थाना पढुआ तथा मोहम्मद मुसलिम पुत्र सुबराती निवासी बिनौरा थाना पढुआ को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज पढुआ अबलीश कुमार,उपनिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव,हेड कांस्टेबल अबरार हुसैन,हेड कांस्टेबल जयप्रकाश,कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।

Exit mobile version