SPV

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव का रोड शो व स्वागत समारोह 19 सितंबर को

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

बलिया। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव का रोड शो व स्वागत समारोह 19 सितंबर को बलिया जनपद में होगा। कुल पांच विधानसभाओं को टच करते हुए जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर शाम चार बजे पहुंचेगे। इसको लेकर जगह-जगह भाजपाइयों ने उनके स्वागत की तैयारी की है। बतातें चले कि संजय यादव लखनऊ से बलिया जनपद के सीमा में प्रवेश करेंगे। वह रसड़ा, नगरा, बिल्थरारोड चौकियां मोड़, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का माल्दह, वंशीबाजार, नवरतनपुर, नगरा मोड़, सिकंदरपुर, बहेरी, खेजुरी, खडसरा, पचखोरा व बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा इन जगहों पर संजय यादव का जोरदार स्वागत किया जाएगा।इसके बाद संजय यादव जनपद के विभिन्न मन्दिरों में पहुंच कर मत्था टेकेंगे।उसके बाद पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे।यह जानकारी मिडिया प्रभारी पंकज सिंह ने दी।

Exit mobile version