SPV

गाजीपुर: पुलिस लाईन में पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने और विधि-विधान से पूजन करने वालों से पुलिस विभाग भी अछूता नही रहा। खुद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मातहतों के साथ रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। शास्त्रों की पूजा की।
रिजर्व पुलिस लाईन में हर साल विश्वकर्मा जयंती पर पूजन समारोह आयोजित होते हैं। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान में सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी भाग लेते हैं। प्रसाद वितरण होता है। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में रविवार को भी आदि देव भगवान विश्वकर्मा पूजे गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में संकल्प के साथ पूजन-अर्चन किया।
उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर क्षेत्राधिकार नगर , प्रतिसार निरीक्षक जनपद गाजीपुर सहित पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके बाद शास्त्रागार में रखे शास्त्रों की भी पूजा की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि परम्परागत ढंग से धार्मिक माहौल में यह कार्यक्रम मनाया जाता है। शास्त्रों का यहा निर्माण तो नही होता लेकिन कल-कारखानों में निर्मित शस्त्र यहा रखे जाते हैं। यह शस्त्र पुलिस की नौकरी से जुड़ा है। इसलिए इन शस्त्रों की भी पूजा की जाती है।

Exit mobile version