SPV

मऊ विधान सभा घोसी सीट पर शाम 5 बजे तक 49.50% वोटिंग सपा ने लगाया बड़ा आरोप CO और SO सपा के बस्ते उठा ले गए

संवाददाता
स्वतंत्र पत्रकार विजन

मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 49.50% वोटिंग हो चुकी है। इस बीच शाम चार बजे मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, झमाझम बारिश के बीच भी मतदाताओं ने अपना डाला। शाम 6 बजे तक मतदान होना है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, “BJP के इशारे पर प्रशासनिक अफसर सपा के वोटरों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बीजेपी को वहां अपनी हार नजर आ रही है। प्रशासन के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं।” वहीं, सपा ने पुलिस पर वोटर्स और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उधर, सोशल मीडिया पर खुद को सपा नेत्री बताते हुए ज्योति यादव नाम के प्रोफाइल से मऊ डीएम अरुण कुमार को धमकी दी गई। इस पर प्रशासन ने FIR दर्ज करवाई है। इसके अलावा मुस्लिम मतदाताओं का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे आरोप लगा रहे हैं कि उनको वोट डालने से रोका जा रहा है। सपा ने भी सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया है।
घोसी सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान का सपा के सुधाकर सिंह के बीच से है । दारा सिंह की अग्निपरीक्षा है, क्योंकि वह सपा की विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में आए हैं। इसके बाद भाजपा ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया है।
चुनाव के बड़े अपडेट्स…
घोसी उपचुनाव को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि घोसी में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह ने कहा कि मैं देख सकता हूं कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सभी लोग बीजेपी को वोट देने की तैयारी कर रहे हैं। 8 सितंबर को जब नतीजे आएंगे तो बीजेपी बहुमत से चुनाव जीतेगी।
घोसी विधानसभा उपचुनाव पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं। सभी समुदाय के लोग बीजेपी को वोट कर रहे हैं और घोसी में कमल खिलेगा।
दारुल उलूम खैरीआह फैजे-आम पर सभी मतदाताओं का आधार कार्ड सत्यापन कराकर मतदान कराया जा रहा है।
सपा का आरोप है कि सेक्टर नंबर 25 पीढ़वल के बूथ संख्या 175,176 व 177 पर पूर्व प्रधान रतनलाल गोंड, विनय यादव, नितिन श्रीवास्तव और विक्रांत यादव को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया है।
सपा का आरोप है कि बूथ संख्या 396 और 397 पर CO और SO सपा के बस्ते उठा ले गए और मतदाताओं से मारपीट की है।
सपा का आरोप है कि बूथ संख्या 396 और 397 पर CO और SO सपा के बस्ते उठा ले गए और मतदाताओं से मारपीट की है।

मोहम्मदिया बड़ा गांव में एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया कि हम वोट डालने जा रहे थे। हमको बूथ के बाहर रोक लिया गया। कहा कि आपका वोट पड़ गया। जबकि मैंने अपना वोट डाला ही नहीं है।

फतेहपुर तालनरजा में मुस्लिम मतदाता ने आरोप लगाया कि सीओ विनीत सिंह वोटर आईडी और आधार कार्ड छीन कर ले गए हैं। वोट डालने पर FIR दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।

सपा ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि बूथ संख्या 218 पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

सपा ने ट्वीट किया- दौलतपुर पर भाजपा नेता पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सपा के वोटरों को प्रताड़ित कर रहा है। सेक्टर-36 इंद्रा पर सपा के बस्ते पर जाकर पुलिस के लोग बस्ता छीनने की कोशिश कर रहे हैं।
घोसी उपचुनाव को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने

दिया बयान

घोसी उपचुनाव को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि घोसी में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। माननीय चुनाव आयोग के द्वारा जो भी रेफरेंस दिया जा रहा है, जो विभिन्न पक्षों के द्वारा शिकायत की जा रही है। उनका निस्तारण भी प्रेक्षकों और जिला और मंडलीय स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।

मुस्लिम मतदाताओं का आरोप- वोट डालने पर FIR दर्ज करने की धमकी दे रहे सीओ

फतेहपुर तालनरजा के मुस्लिम मतदाताओं का आरोप है कि सीओ विनीत सिंह वोटर आईडी और आधार कार्ड छीन कर ले गए हैं। वोट डालने पर FIR दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वोट डालने आए तो जेल में डाल देंगे। हम लोगों को मतदान स्थल पर भगा दिया है। वहीं सपा ने आरोप लगाया कि सीओ विनीत सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

Exit mobile version