SPV

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू किया, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया अहम जानकारी

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

बलिया।लोकसभा चुनाव को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। महासंपर्क अभियान से तैयारी शुरू करने वाली भाजपा अब एक और अभियान पार्टी की मजबूती के लिये वोटर चेतना अभियान 1 से 15 सितम्बर तक चलाने जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दो चरणों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजपा द्वारा भी ‘वोटर चेतना अभियान’ चला रही है।
इस अभियान में पार्टी के सभी कार्यकताओं को अनिर्वाय रूप से लगना है। इस अभियान के सफल संचालन के लिये जिला स्तर पर जिला मतदाता सूची प्रमुख, सह- प्रमुख, सांसद, विधायक, प्रदेश लीगल टीम सदस्य और आई. टी. टीम के कार्यकताओं को इस में लगना है। तो विधानसभा स्तर पर विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख, चुनाव आयोग समन्वय सदस्य को तथा मण्डल स्तर मण्डल मतदाता सूची प्रमुख, सह-प्रमुख, मण्डल आई.टी. टीम के कार्यकताओं को विशेष रूप से लगना है।
अशोक यादव , बबन राजभर, अभिताभ उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह,अशोक गुप्ता, कृष्णा पाण्डेय, जयप्रकाश जायसवाल, नितेश मिश्रा, जिलपदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्ड़ल प्रभारी, मण्ड़ल अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version