SPV

जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

चंद्रशेखर यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

मेहदावल तहसील पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया , उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल कोे तत्काल निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब,पात्र व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजना से वंचित न रहने पाये। लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य करा लिया जाए।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये।कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के0 पाण्डेय, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पी0के0 यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, नायब तहसीलदार मेंहदावल हरेराम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, तथा कहा कि दोनो पक्षों की पूरी बात को सुनने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण करें। तहसील खलीलाबाद में कुल 56 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष 53 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार मौके पर राजस्व कर्मी के साथ जाकर नियमानुसार प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील धनघटा में कुल 42 प्रार्थना पत्र आये जिसमें मोके पर 03 प्रकरण का निस्तारण करा दिया गया शेष प्रकरणों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रा0 तहसीलदार योगेश्वर पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version