SPV

जनता दर्शन का हुआ आयोजन जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

चंद्रशेखर यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

प्रत्येक माह के दूसरें एवं चौथे शुक्रवार को शिकायती संदर्भो के निस्तारण हेतु आयोजित किया जाता है विशेष जनता दर्शन

संत कबीर नगर।जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त लम्बित शिकायती संदर्भो के निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे। आज विशेष समाधान दिवस बैठक में कुल 24 शिकायती संदर्भो से सम्बंधित पक्षकार भी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए प्रकरण से सम्बंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों और लेखपालों से उपस्थित शिकायतकर्ता के समक्ष जानकारी एवं निस्तारण की दिशा में कृत कार्यवाही, निस्तारण में विलम्ब का कारण आदि के बारे में जानकारी व पूछताछ करते हुए नियमानुसार निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीड बैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।
शिकायती संदर्भों से सम्बंधित आयोजित निस्तारण बैठक में पेंशन, आवास, जमीन की पैमाइश, जमीन को हड़पने, प्रबर्तन दल द्वारा जांच, विकास कार्यो की अनियमितता की जांच, सूची में फर्जी तरीके से नाम अंकित करने कें संबंध में, चकबन्दी सीओ द्वारा सुनवाई न किये जाने के संबंध में, गड्ढा की जमीन पर अवैध कब्जा, मकान पर कब्जा करने, चकमार्ग पर अवैध कब्जा, अन्त्योदय राशन कार्ड, आदि से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई सम्बंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थित में करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। कुछ प्रकरणों में जिलाधिकारी ने सम्बंधित राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को कागजात एवं नक्शे के साथ बुलाकर प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए दोनो पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रा0 तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता, प्रा0 तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, ओ0एस0डी0 बलदाऊ शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी एवं फरियादी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version