Site icon SPV

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान

रिपोर्टर मुकेश कुमार सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

सुखपुरा(बलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा लोगों से मिलने का कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार के 9 साल के काम को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को निभाते हुए बुधवार को बेरुआरबारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपायल में महाजनसंपर्क अभियान चलाया।
मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में चलाए गए कार्यक्रम में लोगों से मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जोड़ा गया ।
कार्यकर्त्ता मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियो को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी. इस अभियान से क्षेत्र के लोगों व दुकानदारों को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल की जन हितेषी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी।इस मौके पर प्रमोद सिंह, बसन्त सिंह, नितेश सिंह, महेंद्र सिंह ,ममता सिंह,संदीप सिंह,डा मुस्तफा आदि लोग रहे।

Exit mobile version