Site icon SPV

*मोहम्दाबाद में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर की इकाई बैठक संपन्न

संगठन विस्तार व स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई व्यापक चर्चा

स्वतंत्र पत्रकार विजन
रिपोर्ट कमलेश कुमार

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद, गाजीपुर जनपद की एक महत्वपूर्ण बैठक दाउदपुर, मोहम्मदाबाद में जिला अध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, कार्यों तथा पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का मूल उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, निष्पक्ष, निर्भीक एवं युवा पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा पत्रकारों को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान करना है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को सदस्यता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे बैठक सफल एवं सार्थक रही। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के विस्तार, एकजुटता और मजबूती को लेकर अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का स्थापना दिवस समारोह आगामी 23 फरवरी को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
अंत में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकता एवं उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदोष साहू, अंकित दुबे, कमलेश कुमार पांडेय, ए. तारिक अहमद उर्फ अमीर राज, समीर राज, गयासुद्दीन, वसीम राजा, रियाज अहमद, नरेंद्र राय, नाजिम खान, शाहनवाज अहमद, मुन्ना यादव, राज कपूर, गगन सिंह, सरोज भारती, अंगद द्विवेदी सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Exit mobile version