सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम करमैनी के प्रधान गुड़िया देवी के निवास पर सुरक्षा समिति का हुआ बैठक
स्वतंत्र पत्रकार विजन
सुनील अग्रहरि
मेंहदावल, संत कबीर नगर।
जनपद संत कबीर नगर के थाना मेंहदावल के अंतर्गत ग्राम करमैनी में सुरक्षा समिति की बैठक हुई।
बैठक ग्राम प्रधान करमैनी गुड़िया देवी के निज निवास पर आयोजित हुआ।जिसमें थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आमजन मानस की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस कटिबद्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे यदि कोई अफवाह फैला रहा हैं तो उसकी सूचना मुकामी थाना पर दे,किसी भी प्रकार की अफवाह फ़ैलाने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उस पर विधिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।साथ ही साथ आम जन मानस से अपील भी की सर्द मौसम में लोग बहुत जल्दी अपने घरों में कैद हो जाते है सोसल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग देर रात्रि तक करते हैं और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर रात्रि के दूसरे पहर में अपने कार्यों को अंजाम देने के फिराक में होते हैं सावधानी बरते साथ ही साथ यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तत्काल पुलिस को सूचना दे,अगर कोई भी संदिग्ध पकड़ में आए तो मार पीट ना करे पुलिस को सूचना दे जिससे कि उसपर विधिक संगत कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल रोहित कुमार ,कांस्टेबल अक्षय राय , कांस्टेबल आनंद दुबे ,प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय,नमन सिंह,करण शाही,अमरजीत यादव,दुर्गेश यादव,बद्री प्रसाद,सतीश,श्री राम,शिव सहाय,राजेश,सुरेन सिंह,आनंद दुबे समेत ग्रामवासी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

