Site icon SPV

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का विस्तार राजधानी लखनऊ तक

स्वतंत्र पत्रकार विजन रिपोर्ट कमलेश कुमार

खबर वाराणसी से है। आपको बताते चलें कि द अतिथि पैलेस के प्रांगण में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद केंद्रीय कार्यालय के बैनर तले संघ का विस्तार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया। जहां लखनऊ से चलकर आए हुए श्री अरुण दुबे जी का स्वागत सम्मान किया एवं श्रुति जी को महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष पद पर व सुजीत जी को मीडिया प्रभारी लखनऊ पद पर सप्रेम भेट स्मृति चिन्ह देकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय जी द्वारा नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे एवं प्रवक्ता सुभाष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे जी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। जिसमें अरुण दुबे जी द्वारा पत्रकार के कार्यों को लेकर कुछ अहम बातें बताई गई बताया गया कि जैसा हम सोचते हैं वैसा ही हम बनते हैं। और उन्होंने बताया कि संघ का कार्य एक साथ मिलकर किसी लड़ाई को लड़ना होता है जिससे एकता और ताकत दोनों बनी रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किए उन्होंने बताया कि संघ में अनुशासन का होना अति आवश्यक है संघ के विस्तार से भी उनके मार्गदर्शन रहे। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता जी ने संघ के कार्यों की काफी सराहना की और बताया कि हमारी जरूरत संघ को जब भी पड़ेगी जहां भी पड़ेगी मैं हमेशा मौजूद रहूंगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी संघ की हर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सबके ध्यान केंद्रित किया और काफी सुचारू रूप से संघ के कार्यक्रम का संचालन भी किया। वही कार्यक्रम में सूचना नेटवर्क के संपादक अरुण दुबे जी द्वारा आशुतोष पांडे जी को मंडल ब्यूरो की कमान दी गई एवं साथ में प्रीतम पटेल व संजय पटेल को रिपोर्टर सूचना नेटवर्क नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतू चौबे जी अपने पूरे टीम के साथ एवं मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, मंडल मीडिया प्रभारी, जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर, जिला अध्यक्ष भदोही, जिला अध्यक्ष वाराणसी एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

Exit mobile version