Site icon SPV

पूर्वांचल में क्षत्रिय महासभा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, युवाओं को सौंपी गई कमान

पवन सिंह बारीगांव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुमित सिंह को युवा प्रकोष्ठ गोरखपुर की कमान

गोरखपुर से बलिया तक नई टीम गठित, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विज़न

जनपद गोरखपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल प्रांत में संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से रविवार को बड़े पैमाने पर संगठन विस्तार किया गया। मोहद्दीपुर स्थित संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह ‘शक्ति’ के आवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे और संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्रदान कीं।यह संगठन विस्तार प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ के निवेदन एवं राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह ‘शक्ति’ एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सूरज सिंह सेंगर ने किया।
प्रदेश व मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियां बैठक में गोविंद प्रकाश शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल सिंह बबलू को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं गोरखपुर मंडल में शिव प्रताप सिंह को मंडल महामंत्री, अभय सिंह राका को मंडल उपाध्यक्ष तथा शंकर दयाल सिंह को मंडल संगठन मंत्री बनाया गया।
युवा प्रकोष्ठ को मिली मजबूती युवा प्रकोष्ठ में पवन सिंह बारीगांव को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह गुड्डू को प्रदेश संगठन मंत्री, राज सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा अविनाश सिंह ज़रार एवं मानवेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह सिकरवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया।व्यापार प्रकोष्ठ की कमान कु० राहुल सिंह को, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी कु० राणा प्रताप सिंह को तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह राहत को बनाया गया।
जिलों में संगठन विस्तार युवा प्रकोष्ठ में सुमित सिंह को गोरखपुर जिलाध्यक्ष, शशि देव सिंह को बलिया, अविनाश प्रताप सिंह को संतकबीरनगर, प्रियांशु सिंह को महराजगंज तथा उपेंद्र शाही को देवरिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बलिया जिले में युवा प्रकोष्ठ के अंतर्गत लड्डू सिंह को जिला मंत्री, कौशल किशोर सिंह को जिला महामंत्री, प्रशांत कुमार सिंह को जिला सचिव, शिवराज सिंह को खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अनिकेत सिंह को नगर अध्यक्ष तथा अनुभव सिंह को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का यह विस्तार समाज के युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करेगा और पूर्वांचल में क्षत्रिय समाज को नई दिशा देगा।बैठक में ज्ञान प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, छोटे सिंह जिला उपाध्यक्ष देवरिया पूर्व प्रधान इंदापुर, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री युवा प्रकोष्ठ अनुज सिंह कटका, जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह,करुणेंद्र सिंह सहित गोरखपुर, देवरिया, बलिया, संतकबीरनगर, आजमगढ़ समेत कई जनपदों से आए सैकड़ों क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूती देने और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version