Site icon SPV

स्वदेशी और जीएसटी रिफॉर्म की गूंज – प्रवीण सिंह बोले, गोरखपुर बनेगा स्वदेशी का गढ़

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विज़न

जनपद गोरखपुर “स्वदेशी के रंग में रंगेगा गोरखपुर” – यह कहना है भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण सिंह का। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरी के मार्गदर्शन में पूरे गोरखपुर जनपद में स्वदेशी जागरण अभियान और जीएसटी रिफॉर्म जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।जनपद के सभी नगर पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं, व्यापारी बैठकें और होर्डिंग्स के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर महानगर में महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह विभिन्न बाजारों में यह कार्य करवा रहे हैं।प्रवीण सिंह ने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को लाभ होगा। इस बार की दिवाली सबसे बेहतर होगी और बाजार में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जनपद के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इन कदमों का जोरदार स्वागत किया है और धन्यवाद पत्र भी भेजने का निर्णय लिया है।प्रवीण सिंह ने अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए, इससे जुड़े सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया

Exit mobile version