Site icon SPV

आज जनपद में मनाया जाएगा 9 वां आयुर्वेद दिवस समारोह

स्वतंत्र पत्रकार विज़न
गुड्डू यादव

गाजीपुर –   जनपद मे  मंगलवार को 9वां आयुर्वेद दिवस‘‘ मनाया जायेगा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इस सम्बन्ध मे जिला संचालन समिति 9वां आयुर्वेद दिवस की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे सोमवार को कार्यालय कक्ष मे आयोजित हुई। बैठक मे कार्यक्रम के आयोजन की विन्दूवार चर्चा की गयी।  जनपद मे 9वां आयुर्वेद दिवस आज जनपद के स्थित स्कूलो और आयुष कालेजों के छात्रो और कर्मचारियों के लिए जन जागरूकता व्याख्यान एंव संगोष्ठियां का आयोजन होगा। जिसमे महिला स्वास्थ्य, कार्य स्थल, स्कूलों, मे स्वास्थ्य पर जन जागरूकता  कार्यक्रम संचालित किये जायेगे।  इस दौरान  आधुनिक जीवन शैली के द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगो की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण , वृद्धावस्थ देखभाल मे आयुर्वेद की क्या  भूमिका है कि जानकारी दी जायेगी। आयुर्वेद दिवस 2024 की थीम पर आयुर्वेद कालेजो के छात्रो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता मे चित्रकला, रंगोली, जिंगल, स्लोगन , पोस्टर , लधु वीडियो फिल्म, निबंध, औषधि पौधो, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद के लिए दौड ‘‘रन फॉर आयुर्वेद‘‘ का आयोजन किया जायेगा। जो राईफल क्लब से राजकीय सिटी इण्टर कालेज तक जाकर समाप्त होगी। बैठक मे सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थि थे।

Exit mobile version