Site icon SPV

पं0 कमलेश मिश्र के निधन पर शोक सभा आयोजित

स्वतंत्र पत्रकार विजन
स्वयं शाही

गोरखपुर
मुंडेरा शुक्ल निवासी पं0 कमलेश मिश्र के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में वक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विद्वत समाज की अपूरणीय क्षति बताया।
शोक सभा मे उपस्थित उपजा के सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष पं0 बालमुकुंद त्रिपाठी ने कहा कि पं0 कमलेश मिश्र क्षेत्र के प्रकांड विद्वान होने के साथ साथ सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से विद्वत् समाज की अपूरणीय क्षति हुई हैं।
इस अवसर पर वेदव्यास मिश्रा, शिवप्रताप मिश्रा, विद्या निवास मिश्रा, राजन राम त्रिपाठी, गिरधर मिश्रा, करुणाकर राम त्रिपाठी, ऋषिकेश पांडेय, जटाशंकर मिश्र, राधेश्याम शुक्ला, अवनींद्र शुक्ल, हरिओम त्रिपाठी, श्रीमणि त्रिपाठी एवं दिलीप मिश्र सहित बहुत से लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version