Site icon SPV

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

स्वतंत्र पत्रकार विजन
शशिकान्त जायसवाल

                                           
जनपद गाजीपुर में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल छ नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें दिनांक 25. अक्टूबर को नगतारा अन्धऊ गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-जे0एन0डिस्ट्रीब्यूटर से रेड चिली सॉस (चिन्स सिक्रेट ब्राण्ड) का एक नमूना, नगतारा अन्धऊ गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-जे0एन0डिस्ट्रीब्यूटर से जैगरी पाउडर (ऑर्गेनिक इण्यिा) का एक नमूना, स्टीमरघाट गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-महराजा फूड्स ग्रामोद्योग से सेन्थेटिक विनेगर  का एक नमूना, स्टीमरघाट गाजीपुर के पास वाहन से टोमैटो कैचप (टेस्टो ब्राण्ड) का एक नमूना, स्टीमरघाट गाजीपुर के पास वाहन से स्नेक्स सॉस ड्रेसिंग (टेस्टो ब्राण्ड) का एक नमूना, मारकीनगंज गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-अमरनाथ इन्द्रजीत कुमार से कच्ची घाणी सरसों तेल का एक नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
नमूना संग्रह की कार्यवाही  सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डा0 तूलिका शर्मा,गुलाबचन्द गुप्ता,  राजीव कुमार सिंह,  पंकज कुमार कन्नौजिया,  विरेन्द्र यादव एवं  अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।

Exit mobile version