Site icon SPV

मनरेगा महिला मेट श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक

स्वतंत्र पत्रकार विजन
शशिकान्त जायसवाल

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ, मनरेगा महिला मेट शक्ति संगठन तथा मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन गाजीपुर के द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क कचहरी गाजीपुर में धरना प्रदर्शन किया। प्रमुख तौर पर मनरेगा मेट को मानदेय देने की मांग किया गया। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला प्रभारी रामविलास बिन्द ने किया और दोनों संगठन के जिला अध्यक्षों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को मांगो से संबंधित विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इन्होंने अपने मांग पत्र में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के दायरे में मनरेगा योजना में चयनित महिला मेट एवं पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों को शामिल करने की मांग किया। ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के समस्त कार्यों में महिला मेट की अनिवार्यता को लागू किया जाए। मनरेगा महिला मेट का मानदेय लागू किया जाए। बिस श्रमिकों की बाध्यता समाप्त किया जाए। कुशल श्रेणी में शामिल महिला मनरेगा मेट एवं श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दैनिक 868 रुपए प्रदान किया जाए। राज्य रोजगार गारंटी परिषद एवं जिला मनरेगा निगरानी समितियों,ब्लॉक चौकसी समितियों, ग्राम स्तरीय मनरेगा निगरानी समितियों का अति शीघ्र गठन किया जाए। महिला मेट को‌ कार्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। फर्जी मेट को तत्काल बाहर किया जाए। जिन ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक नहीं है वहां पर महिला मेट को पूर्ण अधिकार प्रदान किया जाए। मनरेगा श्रमिकों को वर्ष में दो सौ दिन का कार्य अधिकार प्रदान किया जाए। महिला मेट की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिचय पत्र एवं कार्य संपादित करने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए।ब्लॉक मुख्यालय में पर प्रतिमाह महिला मेट दिवस एवं ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। जिला एवं तहसील स्तरीय श्रम बंधु समितियां में ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों को सदस्य नामित किया जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष सरस्वती पाठक ,जिला उपाध्यक्ष तारा देवी, जिला मंत्री सीमा देवी,जिला प्रभारी रामविलास बिन्द ,जिला कार्यालय मंत्री सरोज बिन्द, जिला सहायक मंत्री सरोज सिंह,जिला कोषाध्यक्ष अंजलि बिन्द, जिला संगठन मंत्री रीमा देवी, अंजलि बिन्द, इंद्रावती देवी, मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार सत्यम, जिला महासचिव इंद्रावती देवी, जिला सचिव संजय कुमार, सीमा, कमलेश कुमार इत्यादि सैकड़ो महिला एवं पुरूषों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया

Exit mobile version