Site icon SPV

कर्मचारियों अंशदान का 10% की वापसी को लेकर नरमू ने आंदोलन का लिया संकल्प

स्वतंत्र पत्रकार विजन
इक़बाल अहमद

जनपद गोरखपुर एन०ई०रेलवे मजदूर यूनियन यांत्रिक कारखाना मंडल गोरखपुर के तत्वाधान में ए०आई०आर०एफ के पूर्व अध्यक्ष एवं संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कारखाना स्थित नरमू कार्यालय पर विशाल दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नरमू के महामंत्री एवं ए०आई०आर०एफ के सहायक महामंत्री कामरेड के एल गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के खिलाफ लोकनायक जी ने संपूर्ण क्रांति का आगाज किया था। उन्हीं के सिद्धांतों व संकल्पों के प्रति समर्पित ए०आई०आर०एफ मजदूरों और कमजोरों को न्याय दिलाने के लिए आज तक लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि नायक जी रेल कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए ए०आई०आर०एफ के अध्यक्ष के रूप में वर्षों तक रेल कर्मचारियों का नेतृत्व किया। वह हम सभी के लिए प्रेरणा के प्रतीक है। के०एल०गुप्ता ने दीपदान कार्यक्रम के आयोजन के लिए कारखाना मंडल को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर ए०आई०आर०एफ वर्किंग कमेटी के सदस्य कामरेड प्रदीप कुमार धर दुबे ने कहा कि यूनियन द्वारा वर्षों पूर्व दीपदान कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर लोकनायक जी के संघर्षों को साक्षी मानकर संकल्प लिया गया था की रेल कर्मचारीयों को गारंटेड पेंशन प्राप्त होने तक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यू०पी०एस के रूप में कर्मचारियों को गारंटेड पेंशन की सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो गई। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के समक्ष लिया गया संकल्प कभी असफल नहीं होता है। कार्यक्रम को कारखाना मंडल के अध्यक्ष एवं नरमू के संगठन मंत्री हरिश्चंद्र यादव, संयुक्त महामंत्री दिलीप कुमार धर दुबे,ओंकार सिंह,विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कारखाना मंडल के मंडल मंत्री संजय कुमार पांडेय ने कहां की वर्षों के संघर्ष के परिणाम स्वरूप कर्मचारियों को गारंटेड पेंशन के साथ-साथ अधिकांश लाभ प्राप्त हो चुका है। उन्होंने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रेल कर्मचारियों को नायक जी के संघर्षों को साक्षी मानकर संकल्प दिलाते हुए कहा कि यू०पी०एस में सुधार कराते हुए कर्मचारी अंशदान का 10% ब्याज सहित अन्य सुविधा प्राप्त होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। संजय कुमार पांडे ने कहा कि लोकनायक जी के आंदोलन से अस्तित्व में आए विपक्ष के नेताओं के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश में सरकार चल रही है लेकिन विगत 3 वर्षों से नायक जी की प्रतिमा असुरन चौक पर स्थापित नहीं की गई जिसे लेकर रेल कर्मचारीयों सहित आम नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा नायक जी की प्रतिमा शीघ्र स्थापित नहीं हुई तो रेल कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस उपलक्ष में अभिमान शाह, अमित कुमार शुक्ला, अनिल सिंह, कफील अहमद, बृजेश भट्ट, संजय कुमार, विनोद द्विवेदी, विनेश राय, मुकेश कुमार मल्ल, नूरुल हुसैन, रिंकी दुबे, रामनारायण यादव, रामाशीष यादव, अक्षरबार शर्मा, प्रभाकर यादव, जनार्दन प्रजापति, अमित शर्मा, आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version