Site icon SPV

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपाईयों ने किया स्वागत

स्वतंत्र पत्रकार विजन
शशिकान्त जायसवाल

गाजीपुर।समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का आगमन हुआ इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिषेक यादव का जोरदार स्वागत किया जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में सपा नेतृत्व द्वारा मिले निर्देश के क्रम में 09 अक्टूबर को कांशी राम की पुण्यतिथि, 10 अक्टूबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 11 अक्टूबर को समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की जयन्ती और 12 अक्टूबर को डा० राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई जानी है। इन कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है, तब से जाति धर्म के आधार पर लोगों को चिन्हित कर व्यवहार कर रही है। यह लोकतंत्र में बहुत शर्मनाक है। सभ्य समाज में आपत्तिजनक बयान कभी स्वीकार नहीं है। अफजाल अंसारी के बयान वाले मामले पर कहा कि हम लोग समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं। हम लोग चाहते हैं कि एक ऐसा समाज बने जहां जाति धर्म का भेदभाव न रहे। आर्थिक विषमता न रहे। इसके लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं।

Exit mobile version