Site icon SPV

मिशन शक्ति के तहत नौली में महिलाओं को किया गया जागरूक

स्वतंत्र पत्रकार विजन
शशिकान्त जायसवाल

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा नौली में थानाध्यक्ष के निर्देश पर ग्राम पंचायत भवन पर आज चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक इस अभियान मे महिलाओं और लड़कियों को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया। रेवतीपुर थाने के महिला आरक्षी ने महिलाओं को विभिन्न महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है। वह किसी भी समस्या का समाधान और सामना करने में सक्षम है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ- साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1876, वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमशेद राईनी
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहू , ग्रामीण महिलाएं, महिला कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version