Site icon SPV

पूर्व मंत्री, सदर विधायक जैकिशन साहू का चांड़ीपुर में नागरिक अभिनंदन

स्वतंत्र पत्रकार विज़न
गुड्डू यादव

सदर गाजीपुर के विधायक पूर्व मंत्री माननीय जैकिशन साहू जी का ग्राम चांडीपुर में नागरिक अभिनंदन डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में किया गया, विधायक ने डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर सर्वप्रथम माल्यार्पण किया,इसके बाद गांव की जनता ने पूर्व मंत्री सदर विधायक विधायक जैकिशन साहू को माला पहनकर उनका स्वागत किया, सभा की अध्यक्षता बलिराम सिंह यादव पूर्व प्रधानाध्यापक ने किया तथा सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उसको दूर करने का आश्वासन देते हुए,अंबेडकर पार्क में जनता के हित में एक हाल देने का आश्वासन दिया,सभा को संबोधित करते हुए, विधायक ने कहा कि आप लोगों के वोट ,स्नेह, प्यार से हम विधायक बने हैं, आप लोगों के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे आपके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है,आपकी जो भी समस्या है उसको हम दूर करने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे,इसी कड़ी में आगे रामविजय सिंह यादव प्रदेश सचिव समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए,कहा कि हमारे विधायक ने हाल देकर के हम सब ग्रामवासियों की समस्याओं को दूर किया,इसके लिए बहुत-बहुत बधाई संबोधन करने वालों में मुख्य रूप से बलिराम यादव पूर्व प्रधानाध्यापक,रामविजय सिंह यादव प्रदेश सचिव सचपा चंद्रशेखर,संतोष यादव,प्रमोद यादव पूर्व प्रधान, मुनीलाल राम,आकाश यादव,गोलू यादव, गुंजन यादव,रामराज राम, सुरेश राम,फौजदारी राम ,बच्चे लाल राम,रामप्रसाद राम,बेचन राम सोनू राम,कवि राम,अमरदीप राम ,पांचू राम,अमरनाथ राम ,जयप्रकाश राम,बेचू राम, भोलाराम तथा काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया संचालन रामविजय सिंह यादव ने किया !

Exit mobile version