Site icon SPV

देश पर मर मिटने वाले क्रांतिकारी और सैनिक हमारे पितृ: बृजेश राम त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का तर्पण राष्ट्र गौरव

स्वतंत्र पत्रकार विजन
इक़बाल अहमद

जनपद गोरखपुर देश पर मर मिटने वाले हमारे पितृ हैं। चाहें क्रांतिवीर हों या सरहदों पर बलिदान होने वाले सैनिक, ये सभी हमारे पूर्वज हैं हम सब उनकी संतानें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का तर्पण हम सबकी जिम्मेवारी और जबाब देही से राष्ट्र गौरव की अनुभूति होती है। कृतज्ञ गोरखपुरवासियों ने उन्हें तर्पण श्राद्घ द्वारा अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट किए हैं। उक्त विचार बृजेश राम त्रिपाठी ने व्यक्त किया। श्री त्रिपाठी पितृ विसर्जन के अवसर पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ज्ञात- अज्ञात तिथि नाम श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य यजमान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 1857 से 1947 तक चले भारतीय स्वातंत्रय समर में ब्रिटिश हुकूमत ने गोली, फांसी एवं घोर यातनाओं द्वारा अकाल मृत्यु हमारे पूर्वजों और महापुरुषों को दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता श्री त्रिपाठी के संयोजकत्व में देश के महापुरुषों क्रांतिवीरों बलिदानियों को विगत कई वर्षों से तर्पण जलांजलि देकर भावपूर्ण अभिव्यक्ति का अपने आप में देश का इकलौता अनूठा आयोजन गोरखपुर में एक दशक से होता आ रहा है।
चौरीचौरा और डोहरीकला सहजनवा प्रतिकार द्वारा जंगे आजादी में गोरखपुर समेत पूर्वांचल को राष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान दिलाने वाले मंगल पाण्डेय, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, सचिंद्र नाथ सान्याल, पंडित मदन मोहन मालवीय, बंधू सिंह, बाबा राघव दास, हनुमान प्रसाद पोद्दार, राधा बाबा, रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जलांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से बृजेश राम त्रिपाठी, अवनीश मणि त्रिपाठी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, कुमार राजेश चौधरी, संदीप मौर्या, आचार्य बीरु रितेश दूबे, रमेश पुजारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version