Site icon SPV

विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया गया

स्वतंत्र पत्रकार विजन
स्वयं शाही

जनपद गोरखपुर गोला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक गोला अंतर्गत सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ प्रभावित गाँव का विधायक राजेश त्रिपाठी ने तहसील प्रशासन के साथ दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और ग्राम सभा कोहना में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया |इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार बाढ़ पीड़ितो के प्रति संवेदनशील है सभी बाढ़ पीड़ितो को सरकार सभी सम्भव मदद कर रही है | गोला क्षेत्र में सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित गाँव बिसरा, कोहना, तीरागाँव, कौड़िया गाँव में राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश विधायक ने तहसील प्रशासन को दिया और इसी क्रम में कोहना ग्राम सभा में राहत सामग्री वितरण का शुरुआत विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया |इस अवसर पर प्रधान जोखू निषाद,प्रशांत शाही ,अष्टभुजा सिंह ,अर्जुन सिंह ,लालमन यादव ,केशव यादव ,रणजीत रावत नन्हे यादव के साथ समस्त ग्राम वासी और लेखपाल आलोक कुमार मौजूद रहे |

Exit mobile version