Site icon SPV

*निघासन विधानसभा के शक्ति केन्द्र चखरा के बूथों में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

स्वतंत्र पत्रकार विजन
वीके मिश्रा

लखीमपुर खीरी।
निघासन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान इस समय जोरों से चल रहा है।भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी की मौजूदगी में शक्ति केंद्र चखरा के बूथों में सदस्यता अभियान चलाया गया।
भाजपा संगठन के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के अन्तर्गत निघासन विधानसभा के मंडल निघासन के शक्ति केंद्र चखरा में बूथ नंबर 31,32,33 और 34 में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विनोद कुमार लोधी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा,मंडल महामंत्री शिव कुमार पाल,शक्ति केंद्र संयोजक रजनीश अर्कवंशी,सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष वर्मा,शक्ति केंद्र सह संयोजक अवधेश यादव,ग्राम प्रधान गजराज, बूथ अध्यक्ष दुर्गेश यादव,वीरेंद्र वर्मा, सियाराम पाल के साथ आमजन को 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करा कर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य किया।

Exit mobile version