Site icon SPV

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया ने किया अत्यंत भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद भागवत कथा का पंचम दिवस

स्वतंत्र पत्रकार विजन
स्वयं शाही

गोरखपुर

जय गणेश मित्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में भस्मा डवरपार में आयोजित श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के
पंचम दिवस पर आठ वर्षीय बाल कथा व्यास साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा की शुरुआत वसुदेव जी द्वारा अपने पुत्र श्रीकृष्ण की कंस से रक्षा के लिए उन्हें नंद बाबा के घर छोड़ने के प्रसंग से हुई, जो सच्ची मित्रता और विश्वास का प्रतीक है। इसके बाद साध्वी जी ने श्रीकृष्ण के नामकरण और उनके वात्सल्य रूप का वर्णन किया, जिसमें गोकुलवासी उनकी बाल लीलाओं से मंत्रमुग्ध हो गए।
साध्वी श्वेतिमा ने सनातन धर्म में गाय पालने की परंपरा पर भी प्रकाश डाला, जिसे आज के समय में कुछ लोग भूलते जा रहे हैं। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त की कि अमीर लोग अब गाय के स्थान पर कुत्ते पालने लगे हैं, जो हमारी संस्कृति से दूर जाने का संकेत है।
इसके बाद कृष्ण के करवट बदलने की कथा सुनाई गई, जिसके उपलक्ष्य में नंद बाबा ने पूरे गोकुल को बधाई का बुलावा भेजा। पूतना प्रसंग में साध्वी जी ने भगवान की करुणा और दया का वर्णन किया, जब श्रीकृष्ण ने पूतना को मोक्ष प्रदान किया। अंत में, गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला ने भक्तों के प्रति भगवान की असीम रक्षा और प्रेम का संदेश दिया।
इस दौरान शिक्षाविद डा एहसान अहमद,युवा कवि उत्कर्ष शुक्ला रुद्रा ,रजनीश पाण्डेय, को अंग वस्त्र ओढ़ाकर साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया ने व्यास पीठ से आशीष प्रदान किया।
श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में प्रमुख रूप से बृजेश मणि त्रिपाठी, डा सौरभ ,गौतम पाण्डेय, डा एहसान अहमद,युवा कवि उत्कर्ष शुक्ला रुद्रा ,युवा नेता अमित पाण्डेय, दीपक पाण्डेय,श्याम शुक्ला,मुरली दुबे, डा रागिनी पाण्डेय,रजनीश पाण्डेय,बाल भक्त सौराष्ट्र,गुरु आदि गणमाय उपस्थित थे।

Exit mobile version