Site icon SPV

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मोर्चा एवं प्रकोष्ठो की बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष सुनील सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विज़न
गुड्डू यादव

गाजीपुर। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 में रविवार को अटल सदस्यता अभियान अंतर्गत
जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता मे मोर्चा ,प्रकोष्ठ और विभाग के सभी पदाधिकारियों संयोजकों की बैठक मे जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने सप्ताह भर की सदस्यता की समीक्षा किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अटल विश्वास के साथ सदस्यता अभियान मे जुटा हुआ है।पार्टी कार्यकर्ताओं के निष्ठा तथा कार्य पद्धति के बल पर सर्वाधिक सदस्यता इस बार होने जा रही है।उन्होने कहा कि वैचारिक रूप से मजबूत, नैतिकता से पूर्ण राष्ट्र को परम वैभव पर स्थापित करने की सोच के साथ हमारा कार्यकर्ता संगठन सदस्यता के लिए डगर पर चल दिया है और विश्वास है कि समय सीमा मे वह लक्ष्य पूर्ण करके ही विराम करेगा।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निश्चित रूप से तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करता है। और अब तक के सदस्यता अंकन मे गाजीपुर सदर विधानसभा काशी क्षेत्र में तीसरे स्थान पर तथा गाजीपुर जनपद चौथे स्थान पर है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता,मयंक जायसवाल,अविनाश सिंह, नितीश दुबे, दीपक सिंह, सुशील सिंह, अवधेस राजभर, सनी चौरसिया,गर्वजीत सिंह एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version