SPV

सर्वोदय जन कल्याण समिति जमानिया द्वारा गरीब असहाय लोगों में किया गया वस्त्र वितरण

रिपोर्ट कमलेश कुमार स्वतंत्र पत्रकार विजन

गरीब असहाय लोगों में किया गया वस्त्र वितरण
सर्वोदय जन कल्याण समिति जमानिया द्वारा गरीब असहाय लोगों में किया गया वस्त्र वितरण
गाजीपुर। सर्वोदय जन कल्याण समिति, जमानियां, गाजीपुर के द्वारा गरीब व असहाय लोगों की सहायतार्थ वस्त्र वितरण का सराहनीय कार्य किया गया। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी सर्वोदय जन कल्याण समिति के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह और सचिव अमित कुमार सिंह ने गरीब और असहाय लोगों की सहायतार्थ वस्त्र वितरण का सराहनीय कार्य किया। असहाय लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सर्वोदय जन कल्याण समिति, जमानियां, गाजीपुर प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जिसमें गरीब और असहाय लोगों की जरूरतों के अनुरूप वस्त्र वितरण का कार्य किया जाता है। इस कार्यक्रम से लाभान्वित होने वाले लोगों ने सर्वोदय जन कल्याण समिति के चेयरमैन सर्वानंद सिंह और सचिव अमित कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version