SPV

जिला पंचायत सदस्य ने किया सौहार्द शिरोमणि डा सौरभ को सम्मानित

गिरीश नारायन शर्मा

गोरखपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष 24 घंटे के प्रवास पर

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्ष को दिया निर्देश कि अपने मण्डलो मे 24 घंटे प्रवास को जाए।
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला 24 घंटे के लिए प्रवास पर बूथ संख्या 23- 24 भस्मा गांव मे किया। साथ ही अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाले धराधाम प्रमुख समाजसेवी , मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत डा० सौरभ को उनके गृह पर अंग वस्त्र से सम्मानित किया। भस्मा मे 24 घंटे गांव में रहकर समाजसेवी, ग्राम प्रधान, आँगनवाड़ी से संपर्क किए। और योजनाओं की जानकारी देकर सोशल मीडिया, नमो एप की जानकारी दी।
भाजपा 4 फरवरी से गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत भाजपा नेता गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित पाण्डेय,भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डा.रागिनी पाण्डेय, सेक्टर प्रमुख महेंद्र पाण्डेय, गिरिजेश पाण्डेय,रजनीश पाण्डेय , सरद पाण्डेय,समीर पाण्डेय आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Exit mobile version