SPV

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के विजय शर्मा जिलाध्यक्ष और सौरभ जिला मंत्री बने

विमल मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखीमपुर खीरी।
ग्राम विकास अधिकारी संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें विजय कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा सौरभ प्रकाश सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा लखीमपुर खीरी की बैठक आयोजित की गई जिसमें नवीन जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है।नवगठित कार्यकारिणी में जगतपाल और उत्तम बंसवार को संरक्षक, विजय कुमार शर्मा को अध्यक्ष,सौरभ प्रकाश सिंह को मंत्री,भाष्कर राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सौरभ वर्मा को प्रांतीय प्रतिनिधि,दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार को संगठन मंत्री, रोहित कुमार,धीरेन्द्र मौर्य,ब्रम्हप्रकाश तिवारी,ललित यादव व आशुतोष सिंह को उपाध्यक्ष,अनुज वर्मा,विनीत बरनवाल व धीरज कुमार को संयुक्त मंत्री,हिमांशु बाजपेयी व सुनील पंकज को ऑडिटर तथा अभिलेषक वर्मा व प्रियंका सिंह को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघटन के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

Exit mobile version