SPV

22 जनवरी को मांस- मछली की दुकानें बन्द रहेंगी

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर- 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेश में मांस – मछली के विक्रय को पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने जनपद गाजीपुर सभी विक्रताओं को निर्देशित किया है कि 22 जनवरी 2024 को मांस- मछली की दुकानें बन्द रहेंगी। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखें।

Exit mobile version