SPV

सामुदायिक शौचलय की जर्जर दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत

रिपोर्टर मुकेश सिंह
स्वतंत्र पत्रकार विजन

बैरिया बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की पंचायत गोपालपुर के उदयीछपरा गांव मे शनिवार की दोपहर जर्जर स्थिति मे पहुंच चुके सामुदायिक शौचलय की दीवार भर-भराकर गिर गयी। दीवार गिरने से इसमें मासूम दो सगी बहनो की दबकर मौत हो गयी। अचानक घटी घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।
बैरिया थाना क्षेत्र की पंचायत गोपालपुर के उदयीछपरा गांव के धीरेन्द्र यादव की दो बेटियां 14 वर्षीय अंशु व 11 वर्षीय तनु शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर कोई कार्य कर वापस घर जा रही थी। इसी बीच मकान के दरवाजे से सटे जर्जर हो चुके सामुदायिक शौचालय की दीवार अचानक भर-भराकर दोनों बहनो के ऊपर गिर गयी। जिसमे दोनों बहने दब गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगो ने दोनों को मलबो से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। माता सबिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़े दोनों बेटियों को देखकर बार बार बेहोश हो जा रही। ममतामयी मां का करुण क्रन्दन देख मौजूद लोगो की आंखे नम थी। मृतके चार बहनो मे दूसरे व तीसरे नंबर की थी। 9 वर्षीय भाई प्रज्ञान है।जो सबसे छोटा है। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस से परिजनों ने मासूम बहनो का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद बैरिया पुलिस वापस चली गयी। दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार शाम को उदयीछपरा गंगा घाट पर हुआ।

Exit mobile version